फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में मेहमान बनकर आए लुटेरे: अचानक गायब हुए लाखों के जेवर, पीड़ित परिवार के उड़े होश; CCTV खोलेगा राज

Fri, 10 Apr 2026 05:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद की वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत फार्म हाउस में शादी समारोह से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित ने एक पुरुष और तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शादी में चोर बनकर आए मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेवसिटी क्षेत्र के डासना स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान लाखों के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


डासना निवासी राशिद पुत्र जाहिद अली ने बताया कि एनएच-9 डासना सर्विस रोड पर फार्म हाउस 'रॉयल गार्डन' में 2 अप्रैल को जाहिद अली की पुत्री सना और सोनम की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी लगभग साढ़े 6 बजे शादी के लिए रखे गए सोने और चांदी के जेवर अचानक गायब हो गए। 

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर शबनम पत्नी अफसर अली व इनकी बेटी सोफिया निवासीगण बोंगेर आहार बुलंदशहर व सोहिल पुत्र अखलाख निवासी डासना वेव सिटी तथा अनीशा पत्नी रियाज निवासी खुर्जा बुलन्दशहर पर जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की थी। चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को फोन करके पूछताछ के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने आने से साफ इन्कार कर दिया। 

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज देखकर, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें