फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिला महिला अस्पताल में खराब मिला ऑक्सीजन प्लांट का कंप्रेसर

सार

बुलंदशहर के जिला महिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का कंप्रेसर खराब पाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने मरम्मत के लिए कंपनी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
जिलामहिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करती मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिला महिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का एक कंप्रेसर खराब मिला जिसे सही करवाने के लिए कंपनी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने ओएसडी डॉ. विनोद कुमार एवं नोडल अधिकारी डॉ. धीर सिंह, सीएमएस डॉ. अजय पटेल संग दोनों चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड एवं अन्य परिसर में सफाई व्यवस्था सही मिली। इसके अलावा दोनों चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों से इलाज संबंधी जानकारी ली। साथ ही जिला महिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
प्लांट का निरीक्षण करने पर एक कंप्रेसर चालू न होने पर जांच की तो वह खराब निकला। विभागीय अफसरों के अनुसार कंप्रेसर का पाइप गर्म होकर फट गया, जिसे बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों ने चलाकर देखा। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बताया कि प्लांट के कंप्रेसर को सही करवाने के लिए कंपनी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें