फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला ने धोखाधड़ी से दस लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

सार

सिकंदराबाद में मोनिका यादव ने राजन यादव व उनके परिवार पर दस लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद। प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी मोनिका यादव ने दंपती और उनके परिवार के लोगों पर दस लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में मोनिका ने बताया कि उनके पति दीपक यादव की वर्ष 2023 में मृत्यु हो गई थी। पति की सिकंदराबाद देहात में जमीन है। गांव लुहाकर बागपत निवासी राजन यादव, उसके पिता लोकेश कुमार, पत्नी रानी यादव, भाई नवीन यादव को पति ने देखभाल के लिए जमीन दी थी। सभी लोग सिकंदराबाद में किराए पर रहते थे। उक्त लोगों ने उनसे रुपये उधार लिए। तगादा करने पर उन्होंने केवल 40 हजार रुपये वापस किए। दस लाख रुपये वापस नहीं दिए। दबाव बनाने पर उन लोगों सौ गज का अपना मकान उन्हें 15 लाख रुपये में देने के लिए कहा। जानकारी करने पर मकान के कागज फर्जी निकले।
31 जुलाई 2025 को आरोपियों ने सिकंदराबाद में बात करने के लिए बुलाया। जब वह बताए पते पर पहुंची तो आरोपियों के अलावा पांच अज्ञात व्यक्ति भी वहां मौजूद थे। आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज की और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राजन यादव, लोकेश कुमार, रानी यादव, नवीन यादव, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें