फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओवरलोड ट्रक से धर्मकांटा धंसा, शालीमार गार्डन में हादसे का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के 80 फुटा रोड स्थित छत्रपति शिवाजी चौक के पास मंगलवार देर रात ओवरलोड ट्रक के कारण धर्मकांटा क्षतिग्रस्त हो गया। अत्यधिक वजन के चलते धर्मकांटे की साइड की लोहे की पट्टी टूटकर धंस गई। इससे ट्रक का पहिया भी उसमें धंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन गुप्ता ने बताया कि घटना 28 जुलाई की रात में हुई। उनका कहना है कि धर्मकांटे पर क्षमता से अधिक वजन के भारी वाहनों का आना-जाना आम बात है। इससे धर्मकांटे की संरचना कमजोर हो गई और मंगलवार रात ओवरलोड ट्रक का भार पड़ते ही उसका हिस्सा धंस गया। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही से आसपास के मकानों में कंपन महसूस होता है और भवनों में दरारें आने का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा धूल, शोर और बार-बार लगने वाले जाम से भी क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें