फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: माता-पिता की लंबी आयु के लिए कांवड़ ला रहे सुनील

विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ लेकर मोहन नगर से गुजरता कांवड़ियां सुनील कुमार। संवाद - फोटो : विभाग
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकांश शिवभक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। वहीं मथुरा निवासी सुनील अपनी कांवड़ यात्रा का उद्देश्य माता-पिता की लंबी आयु और ठीक स्वास्थ्य के लिए कर रहे हैं। सुनील ने बताया कि माता-पिता का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है। उनका कहना है कि माता-पिता से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं होता और उनका साथ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी भावना के साथ वह भगवान शिव से अपने माता-पिता के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को मथुरा से कांवड़ लेने निकले और 24 जुलाई को उन्होंने हरिद्वार से जल उठाया व 11 अगस्त को जल अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें