फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से बना ओवरहेड टैंक बना शोपीस

Sat, 26 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक करोड़ का बजट खर्च करके भी नेहरू नगर थर्ड का ओवरहेड टैंक 19 साल से ठप है। नेहरू नगर, राकेश मार्ग के हजारों परिवारों को इस टैंक से पानी मिलने का इंतजार 19 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ। मई 2016 में महापौर ने मौके का निरीक्षण कर ओवरहेड टैंक को चालू कराने का आश्वासन दिया, लेकिन जलकल विभाग ने इसके बाद भी टैंक में पानी नहीं भरा।
विज्ञापन


अब स्थानीय रेजिडेंट्स और आरडब्ल्यूए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मामले की जांच और टैंक चालू कराने की मांग की है।नेहरू नगर थर्ड-एक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जीएस विद्यार्थी का कहना है कि नगर निगम ने जल निगम के माध्यम से इस टंकी का निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से कराया था।

7 जून 1995 को निगम के अधिकारियों ने इस टंकी का शिलान्यास किया था। 2 हजार किलो लीटर क्षमता के इस ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई की जाती तो घरों की ऊपरी मंजिलों पर भी आसानी से पानी मिल जाता। ओवरहेड टैंक भरा जाता तो बिजली आपूर्ति ठप होने पर भी पानी की किल्लत नहीं रहती।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष एसडी दीक्षित का कहना है कि कालोनी के लोगों को इस बात आभास नहीं था कि सब्जबाग दिखाकर नगर निगम अधिकारी जनता की कमाई का दुरुपयोग करने की प्लानिंग कर रहे हैं। टंकी को चालू कराने के लिए कालोनी के लोग कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। तहसील दिवस में भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।

बीते दिनों स्थानीय पार्षद के आंदोलन पर पहुंचे जलकल अभियंता आरके यादव ने जल्द ही टंकी को चालू कराने का दावा किया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी टंकी में पानी नहीं भरा गया। उन्होंने टंकी चालू कराने की मांग के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है।

उधर, नगर निगम की जीएम (जलकल) मंजू गुप्ता का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं था। टंकी का परीक्षण कराया जाएगा, अगर वह पानी भरने लायक होगी तो उसे जल्द ही चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें