फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: बिजनौर बैराज से छोड़ा गया चार लाख 34 हजार क्यूसेक पानी, सात फीट बढ़ सकता है गंगा का स्तर

Sat, 19 Jun 2021 11:51 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

बिजनौर बैराज से चार लाख 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी रविवार सुबह तक गढ़ क्षेत्र में पहुंच जाएगा। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
गंगा घाट की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है। इसी बीच हरिद्वार के बाद अब बिजनौर बैराज से भी पानी छोड़ने की सूचना है। खबर है कि बिजनौर बैराज से शनिवार को पहले एक लाख 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उसके कुछ देर बार ही तीन लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया।

विज्ञापन


संभावना है कि रविवार सुबह गढ़ क्षेत्र में यह पानी पहुंच जाएगा, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार को हापुड़ में अधिकारियों ने बृजघाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि यहां गंगा दशहरा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

गंगा किनारे के करीब 12 गांव में पानी पहुंचने की संभावना के बाद राहत कार्य में जुटा प्रशासन। गांवों में घोषणा के साथ बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है गंगा का जलस्तर वर्तमान से सात फीट बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें