फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोवंशों के अवशेष मिलने पर भड़का आक्रोश, मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर पर लगाया जाम

विज्ञापन
जाम लगाते संगठन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के पट्टी जहांगीरपुर मार्ग स्थित जंगल में गन्ने के खेत के पास रविवार शाम गोवंशों के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश भड़क गया। विरोध में हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल व गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने गोकशों के एनकाउंटर की मांग को लेकर हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर गोवंशों के अवशेष रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा और लगभग 40 मिनट तक जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

गांव जहांगीरपुर के ग्रामीण रविवार जंगल की तरफ गए तो वहां गन्ने खेत के पास गोवंशों के अवशेष पड़े दिखे। देखते ही देखते करीब पांच गोवंशों के सिर पैर आदि बरामद हुए। इसकी जानकारी से ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा करने लगी। सूचना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला महामंत्री नीरज शर्मा, हिंदू जागरण मंच से पंकज कंसल, बजरंग दल से मधुर नेहरा और गोरक्षा दल से सौरभ शास्त्री आदि सहित कई बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और अवशेषों को एकत्र कर सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया।
सूचना के बाद डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी,कार्यवाहक एसीपी श्वेता यादव, भोजपुर, निवाड़ी और मोदीनगर व मुरादनगर आदि थानों पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


देखती रह गई पुलिस, आक्रोशित भीड़ ने लगा दिया जाम
गोकशी की घटना से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास करती रही, मगर भीड़ गोकशों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ी रही। भीड़ पशु अवशेष एकत्रित कर जाम लगाने के हापुड़ मार्ग की तरफ चल दी। पुलिस ने खूब मिन्नत की लेेकिन भीड़ नहीं मानी और हापुड़ मार्ग पर गोवंशों के अवशेष रखकर मछरी कट के सामने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगाें ने आरोप लगाया कि भोजपुर क्षेत्र गोकशी का केंद्र बन गया है। पुलिस आक्रोशित भीड़ के सामने बेबस नजर आई। करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। डीसीपी ग्रामीण जोन ने किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने गोवंशों के अवशेष गड्ढे में दबवाए।

गोकशों से भुठभेड़ के दो दिन बाद ही बरामद हुए अवशेष
भोजपुर थाना क्षेत्र में आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही है। अभी बीती तीन जनवरी को अमराला गांव के जंगल में गोकशी हुई थी। पुलिस ने दो दिन पूर्व हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दो गोकशों को पकड़कर अमराला में हुई गोकशी के खुलासे का दावा किया था। मगर मुठभेड़ के दो दिन बाद ही क्षेत्र में गोवंशों के अवशेष बरामद होने से पुलिस की कार्रवाई पर साल उठा रहे है।

कार्रवाई के बजाय सीमा विवाद में उलझी पुलिस
घटनास्थल दो थानों की सीमा का विवाद बन गया। मोदीनगर और भोजपुर पुलिस घटनास्थल को एक दूसरे के क्षेत्र में बताने लगी। पुलिस कभी मोदीनगर के गांव तिबड़ा और खंजरपुर का जगंल मनाती तो कभी भोजपुर के पट्टी जहांगीरपुर का। छानबीन के बाद घटनास्थल भोजपुर क्षेत्र का माना गया।
विज्ञापन


भोजपुर क्षेत्र की गोकशी की कुछ प्रमुख घटनाएं :
1. 12 जनवरी को जहांगरीपुर-पट्टी मार्ग पर जंगल में गोवंशों के अवशेष मिले
2. 3 जनवरी को अमराला गांव में गोकशी
3. 29 सितम्बर को गांव मुकीमपुर में गोकशी

4. 20 अक्तूबर को कस्बा फरीदनगर में गोकशी



भोजपुर थाना क्षेत्र के जंगल में अवशेष बरामद हुए है। अवशेष का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अज्ञात के खिलाफ के गोकशी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
- सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें