फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद खुली मिली ज्वैलरी शॉप तो कार्रवाई

Sat, 17 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
आभूषण की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साप्ताहिक अवकाश (मंगलवार) और निर्धारित समय सुबह 10 से रात 8 बजे के बाद शहर का कोई भी सराफा व्यापारी अगर अपनी दुकान खोलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवयुग मार्केट में सराफा व्यापारी व अन्य व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में यह फैसला किया गया। इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बदमाशों के निशाने पर सराफा व्यापारी हमेशा से ही टारगेट पर रहते हैं। घटना के बाद व्यापारी आंदोलन करते हैं। प्रशासन भी कुछ दिनों तक सक्रिय रहता है। फिर व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ जाती है। सुरक्षा के मुद्दे पर ठोस कार्रवाई के लिए व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

जिला सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता ने बताया कि कुछ बातों पर सहमति बनी है। इसमें मुख्य रूप से ज्वैलरी की दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक ही खुलेंगी। यदि दुकानें देर रात तक खुलती हैं तो संचालकों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा सभी सराफा व्यापारी दुकान के बाहर कैमरे लगवाएंगे, शस्त्रधारी गार्ड को तैनात करेंगे, रात में अपनी दुकानों के बाहर लाइट को जला कर रखेंगे।
विज्ञापन


आभूषण गलाने वाले बंगाली व मराठा कारीगरों का पुलिस सत्यापन करेगी। कोई भी सराफा व्यापारी बिना पर्ची या बिल लिए अंजान व्यक्ति से ज्वैलरी नहीं लेगा। उन्हाेंने बताया कि पहली बार हुआ है कि सुरक्षा के मुद्दे पर सभी व्यापार मंडल के सदस्य एक मंच पर आए हैं। इस मौके पर एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन भी दिया। मीटिंग में सुभाष चंद, धनेश सिंघल, अशोक भारतीय, प्रीतम लाल, नितिन गोयल, गौरव गर्ग, संदीप बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें