नए सत्र में भी बच्चों को शिक्षक नहीं मिले। चार सालों से प्रमोशन न होने से नगर क्षेत्र के दस जूनियर हाई स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को एक ही शिक्षक सभी विषय पढ़ा रहे हैं।
छात्रों को नए सत्र में नए शिक्षक मिलने की उम्मीद पूरी होती नहीं दिख रही। क्लास में बच्चे स्वयं ही खड़े होकर अपना पीरियड लगाते हैं। यह स्थिति जूनियर ही नहीं बल्कि कई प्राथमिक विद्यालयों की भी है। यहां शिक्षक के रिटायर होने के बाद समायोजन भी नहीं किया गया है।
ऐसे में एक शिक्षक जब एक क्लास में होता है, अन्य क्लास के बच्चे क्लास में या तो शरारत करते हैं या फिर खुद ही खड़े होकर क्लास लगाते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री लइक अहमद ने बताया कि प्रमोशन के लिए संघ कई बार डिमांड कर चुका है, इसके बावजूद प्रमोशन नहीं हो रहा।
एक ही शिक्षक केऊपर क्लास के साथ ही कार्यालय का कार्य और मिड डे मील खिलाने से लेकर रजिस्टर तक का काम मेंटेन करना होता है।
क्या बोले बीएसए
शिक्षकों की कमी पूरे प्रदेश में चल रही है। जिले में पिछले दिनों कुछ प्रमोशन किए गए हैं, लेकिन यदि सभी का प्रमोशन हो जाएगा तो प्राथमिक विद्यालय से शिक्षक खाली हो जाएंगे। डा. प्रवेश यादव
एक अध्यापक वाले विद्यालय छात्र संख्या
बम्हैटा जूनियर हाई स्कूल 32
अर्थला जूनियर हाई स्कूल 155
मोरटा जूनियर हाई स्कूल 43
रजापुर जूनियर हाई स्कूल 43
राइटगंज जूनियर हाई स्कूल 52
सुभाषनगर जूनियर हाई स्कूल 45
विद्यालय जिसे चला रहे प्रभारी
बयाना जूनियर हाई स्कूल 32
कैला जूनियर हाई स्कूल 106
लट्ठमार मालोनी जूनियर हाई स्कूल 114
दुहाई जूनियर हाई स्कूल 50