फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आग में झुलसे तीन बच्चों में से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। नाहल गांव में शनिवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लगने पर झुलसे तीन बच्चों में से एक फैजान की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो बच्चोें की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

सीवर लाइन की खोदाई का काम करने वाले जाकिर के मकान में शाॅर्ट सर्किट की वजह से शनिवार को आग लग गई थी। इसमें उनके बेटे नाहिद, फैजान और जुनैद झुलस गए थे। तीनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में 12 वर्षीय फैजान की मौत हो गई। फैजान गांव के ही स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। नाहिद व जुनैद का अभी उपचार चल रहा है। जाकिर के भाई तालिब ने बताया कि जब घटना हुई तो उनकी पत्नी खैरून चौथे बच्चे जैद के साथ सो रही थी। उनको तब इसका पता चला जब आग लग चुकी थी। जाकिर की पत्नी माेहसिना भी बीमार चल रही हैं, वह पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के समय जाकिर अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें