फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा: खड़े डंपर में जा घुसी कार, दो की मौत; प्रवेश परीक्षा देने जा रहे थे छात्र

Sat, 30 Mar 2024 02:44 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक कार खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक की मौत और सात लोगों के घायल होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए हादसे में चालक समेत दो लोगों को मौत हो चुकी है। कार में 11 बच्चे सवार थे जो दिल्ली जामिया इस्लामिया में छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे में दो बच्चों के मामूली चोट आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


 

बाकी बच्चों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में पलटे गए कैंटर के चालक और परिचालक भी घायल हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार सवार मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों से हादसे के बारे में जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें