फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजम खां की रिहाई पर बेटे अदीब बोले- टाइगर इज बैक, आज पिता के चाहने वालों के लिए खुशी का दिन

Wed, 18 Nov 2026 07:31 PM IST
Akash Dubey एएनआई, गाजियाबाद

सार

हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद 18 दिन बाद डासना जेल से रिहा हुए।  जिला कारागार के बाहर लगी सैकड़ों समर्थकों की भीड़ से बचाते हुए आजम खां की गाड़ी को नाहल वाले रास्ते से निकाली गई। आजम गाजियाबाद से रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
अदीब खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 18 दिन बाद गाजियाबाद की डासना जेल से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां रिहा हुए। आजम खां के दोनों बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां और मोहम्मद अदीब आजम खां उन्हें लेने डासना जेल पहुंचे थे। इस दौरान आजम खां के बेटे मोहम्मद अदीब ने कहा, 'आज आजम खां के चाहने वालों के लिए बहुत खुशी का दिन है। आप यहां उनके शुभचिंतकों के चेहरों पर साफ खुशी देख सकते हैं। यह आजम खां का सम्मान करने वालों का जमावड़ा है। टाइगर इज बैक।'

विज्ञापन




आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद बुधवार की शाम 6 बजकर 33 मिनट पर रिहा कर दिया गया। जिला कारागार के बाहर लगी सैकड़ों समर्थकों की भीड़ से बचाते हुए आजम खां की गाड़ी को नाहल वाले रास्ते से निकाली गई। कारागार से डीएमई की ओर न जाकर उन्हें नाहल झाल वाले रास्ते से निकाला गया। जहां से वह नाहल झाल से एनएच-नौ को होते हुए रामपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

किस मामले में हुई थी आजम खां की गिरफ्तारी?
आजम खां को 17 नवंबर 2025 को दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल भेजा गया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से बाहर निकले ही थे कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें गाजियाबाद ले गई और वहां से डासना जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी जौहर विश्वविद्यालय और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी।
विज्ञापन


कल ही आजम को मिली थी अंतरिम जमानत
ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पांच नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजते हुए अंतरिम राहत के मामले में शीघ्र निर्णय लेने को कहा था। मंगलवार को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें