फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑलिव काउंटी और भारत सिटी के पानी के नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की दो और सोसायटी में पानी के नमूने फेल हो गए हैं। ये सोसायटी हैं फरुखनगर स्थित भारत सिटी और वसुंधरा की आलिव काउंटी। दोनों जगह पानी में कुल घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) की मात्रा मानक से अधिक पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों सोसायटी की नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि भारत सिटी से दो और ऑलिव काउंटी सोसायटी से तीन नमूने लिए गए थे। दोनों सोसायटी के प्रबंधक को नोटिस जारी कर पानी की गुणवत्ता सुधार के लिए कहा गया है। अगर सुधार नहीं हुआ तो प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। दोनों जगह पानी के नमूने फिर से लेकर जांच कराई जाएगी।
इससे पहले राजनगर एक्सटेशन की केडब्ल्यू सृष्टि में पानी के नमूने फेल हो चुके हैं। वहां कई बार जांच कराई गई थी। इसके अलावा वैशाली की क्वाउड 9 सोसायटी में भी पानी के 30 से ज्यादा नमूने फेल हुए थे। इंदिरापुरम की साया गोल्ड सोसायटी में तो दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे। शहर में अप्रैल से नवंबर तक पानी के 450 नमूने फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें