फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी करेंगे अधिकारी, रोजाना देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने जनपदीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को रोजाना दो से तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर लिखित रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग संजोग और डॉ. नीरज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को प्रतिदिन निर्धारित संख्या में स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में जमा करनी होगी।

चिकित्सा अधीक्षकों को भी जिम्मेदारी
सीएमओ ने लोनी, डासना, मुरादनगर, मोदीनगर और बम्हैटा के चिकित्सा अधीक्षकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें प्रतिदिन कम से कम दो से तीन केंद्रों का जायजा लेकर निरीक्षण रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। विभाग की इस व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित सेवाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें