फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के कार्यालयों से रसोई हुई गायब

Tue, 31 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कांग्रेसजनों को रास नहीं आ रहा गठबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की सख्ती ने प्रत्याशियों के कार्यालयों से रसोई गायब कर दी है। प्रचार में खर्चा जुड़ने के भय से प्रत्याशियों ने यह कदम उठाया है। दूसरी ओर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए समोसा, ब्रेड पकोड़ा और चाय भी गिनती की मंगाई जा रही हैं। वहीं, खाने के लिए इस बार अंदरखाने कूपन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, कुछ चुनावी कार्यालयों पर चने व मुरमुरे से कार्यकर्ताओं का स्वागत हो रहा है। अंबेडकर रोड स्थित कांग्रेस-सपा प्रत्याशी केके शर्मा के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को पहले केवल चाय ही नसीब हुई।

दोपहर लंच के समय खाने की जगह ब्रेड पकोड़े से उनका स्वागत किया गया। कार्यालय पर कार्यकर्ता प्रशासन की सख्ती पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते नजर आए। दूसरी ओर आरडीसी में सुरेंद्र प्रकाश गोयल के मुख्य चुनाव कार्यालय पर भी रसोई गायब होने से कार्यकर्ताओं को केवल चाय नसीब हुई।  गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए लाई-चने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


बच्चों ब्रेड पकोड़े खाना, अपने माता-पिता को जरूर बताना
चुनावी मौसम में प्रत्याशी प्रचार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका नजारा मंगलवार को देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी केके शर्मा के चुनाव कार्यालय पर एक इंटर कॉलेज के बच्चों ने ब्रेड पकोड़े और चाय का खूब स्वाद लिया। कार्यालय के सामने से गुजर रहे बच्चों को पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठाकर चाय पिलाई। फिर कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं के लिए आए ब्रेड पकोड़े भी उनको बांटे गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बच्चों से मजाकिया अंदाज में उनके माता-पिता को भी ब्रेड पकोड़े की बात बताने को कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें