फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलने वाली किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो फिर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने वाली नाबालिग लड़की का एक और वीडियो तीन नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें किशोरी ने काफिर और अंधभक्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए खुद को निडर बताया है। साथ ही खुद को समुदाय विशेष के धर्मगुरु का चाहने वाला बताते हुए अन्य बातें भी कही हैं। 44 सेकंड के इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है। दूसरी तरफ पूर्व में किशोरी के घर पहुंचकर हंगामा करने वाले हिंदू रक्षा दल के चार लोगों को एसीपी साहिबाबाद कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


टीलामोड़ थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के दो वीडियो 27 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। वीडियो में किशोरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर काफी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही अपशब्द भी कहे थे। साथ ही धर्म विशेष पर भी टिप्पणी की थी। यह दोनों वीडियो 23 अक्तूबर के बताए गए। साथ ही 23 अक्तूबर को पुलिस ने किशोरी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।
27 अक्तूबर की रात हिंदू रक्षा दल के कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। किशोरी और उसकी मां से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज भी की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ तब पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। हंगामा के आरोप में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता अन्नू चौधरी, दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित समेत चार के खिलाफ 28 अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसीपी ने शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसीपी साहिबाबाद कोर्ट में पेश किया गया था। चारों को जमानत मिल गई थी। किशोरी के परिवार वाले हंगामे के अगले दिन से ही घर पर नहीं है। पूरा परिवार कहीं दूसरी जगह जा चुका है। दोबारा जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें