फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दंपती के घर चोरी करने वाली घरेलू सहायिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैभव खंड स्थित कृष्णा अपरा गार्डन सोसायटी निवासी 68 वर्षीय अरविंद कुमार के घर में चोरी करने वाली घरेलू सहायिका किरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से चोरी हुए मोबाइल बरामद हुए हैं लेकिन नकदी और कपड़े नहीं मिल पाए हैं। सोमवार को गिरफ्तारी व पूछताछ के बाद महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


सोसायटी निवासी अरविंद कुमार अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। उनका बेटा विदेश में है और बेटी शादी के बाद सोसायटी में ही रहती हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की 48, 16 और 31 सेकंड की तीन फुटेज वायरल हुए। तीनों फुटेज में एक महिला उनके घर से एक नवंबर की दोपहर करीब 2ः30 बजे सामान चुराते हुए दिखाई दे रही थी। बुजुर्ग दंपती ने महिला की पहचान अपनी घरेलू सहायिका किरन के तौर पर की थी।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दो नवंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। तीन नवंबर को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी हुए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें