फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सर्दी अधिक होने से आयुष मेले में मरीजों की संख्या रही कम

विज्ञापन
दौलतपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते चिकित्सक
विज्ञापन
गाजियाबाद। सर्दी अधिक होने से आयुष मेले में मरीजों की संख्या कम रही। अधिकांश केंद्रों पर आठ से दस मरीज इलाज कराने पहुंचे हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के कुछ केंद्रों पर मरीजों की संख्या अधिक थी। इलाज कराने पहुंचे मरीजों में ज्यादातर संख्या सर्दी, जुकाम बुखार और शरीर में दर्द वाले थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इन केंद्रों पर 3164 मरीज इलाज कराने पहुंचे। 543 मरीजों को खून की जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने के लिए रेफर कर दिया। मेले में 150 से अधिक लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। मेले में महिला चिकित्सकों ने 45 गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच की।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मेले में इलाज कराने पहुंचे 70 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से बीमार थे। तापमान लुढ़कने से रात के साथ अब दिन में भी सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में बुखार के साथ सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी सर्दी की वजह से बीमारियां बढ़ी हैं। मेले में कुत्ते काटने के 150 से ज्यादा मामले पहुंचे। उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें