फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिसंबर में शुरू होगी एलिवेटेड रोड

Sat, 24 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजनगर एक्सटेंशन टू यूपी गेट एलिवेटेड रोड के शुरू होने की डेडलाइन फिर बढ़ गई। अब दिसंबर में एलिवेटेड रोड शुरू हो सकेगी। अप्रैल और अगस्त की डेडलाइन पहले निकल चुकी है। तीन नए कारणों के चलते डेडलाइन दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस रोड के चालू होने से दिल्ली से गाजियाबाद महज दस मिनट में पहुंचा जा सकेगा और शहर की करीब एक दर्जन व्यस्त सड़कें जाम से मुक्त हो जाएंगी। सबसे पहले अप्रैल 2017 में एलिवेटेड रोड शुरू होनी थी, लेकिन हिंडन बैराज रोड को चालू रखने के चलते कार्य पूरा नहीं हो सका और अगस्त की डेडलाइन तय की गई।

तब एचटी लाइन की शिफ्टिंग नहीं हो सकी। शटडाउन नहीं मिलने की वजह से इस डेडलाइन तक भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। एलिवेटेड रोड प्रभारी चक्रेश जैन ने बताया कि अब नवंबर के अंत या दिसंबर में एलिवेटेड रोड को शुरू करना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


डेडलाइन आगे बढ़ाने की वजह अर्थला में रेलवे की ट्रांसमिशन लाइन के टावर के शिफ्टिंग नहीं होना है, जिस जमीन पर टावर शिफ्ट होना है, उसके मुआवजे को लेकर मामला तीन महीने से लटका है।  बहरहाल, जीडीए के विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव सिंह का दावा है कि 10 दिन में इसका हल निकाल लिया जाएगा।

दूसरी वजह हिंडन बैराज रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने की अनुमति रेलवे से नहीं मिलना है। जीडीए को पुल बनाने के लिए एक महीने तक प्रतिदिन चार घंटे का मेगा ब्लॉक चाहिए। तीसरी वजह बारिश, जिसके कारण काम में तेजी नहीं लाई जा सकती है।

यूपी गेट से कनावनी तक रोड को चालू करने का विचार बदला                        
यूपी गेट से कनावनी पुलिया तक एलिवेटेड रोड का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वैशाली में करीब एक साल से फंसा पड़ा एचटी लाइन की शिफ्टिंग का काम भी पूरा हो चुका है। यूपी गेट से रोड को जोड़ने के लिए रैंप बनाने का काम बचा है।

कनावनी पुलिया पर एलिवेटेड रोड पर चढ़ने व उतरने के लिए एप्रोच रोड का काम 90 फीसदी हो चुका है। जुलाई के अंत तक यूपी गेट से कनावनी पुलिया तक एलिवेटेड रोड को चालू करने का विचार किया था, लेकिन अब राजनगर एक्सटेंशन तक काम पूरा होने के बाद ही मार्ग को शुरू किया जाएगा।

फंड की नहीं है कमी                        
दस किमी की दूरी में एलिवेटेड रोड 1284 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। जीडीए के वित्त नियंत्रक ने बताया कि इस रोड के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। इस रोड के लिए एनसीआरपीबी से 700 करोड़ का लोन मांगा गया था, जिसमें से दो-दो करोड़ की दो किस्तें मिल चुकी हैं, अब आगे और राशि की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें