फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंट्रोल रूम से ही ली जाएगी मीटर रीडिंग

Sat, 22 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
विद्युत मीटर - फोटो : अम‌र उजाला
विज्ञापन
बिजली के मीटरों में होने वाला रीडिंग का खेल अब खत्म हो जाएगा। पावर कारपोरेशन मीटर रीडिंग का मैनुअल काम खत्म करने के लिए नए रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) मीटर लगाने जा रहा है। नए मीटर लगने के बाद कारपोरेशन के कंट्रोल रूम से ही घरों और औद्योगिक  इकाइयों में लगे बिजली मीटरों की रीडिंग ली जा सकेगी।
विज्ञापन


नए आरएफ मीटर लगाने के लिए पावर कारपोरेशन ने गाजियाबाद जोन में आने वाले गुलावठी (बुलंदशहर) में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रोजेक्ट के तहत गुलावठी के विभिन्न घरों और औद्योगिक इकाइयों में आरएफ मीटर लगाए गए हैं। पावर कारपोरेशन अपने कंट्रोल रूम से ही उपभोक्ताओं के मीटरों की ऑटोमैटिक रीडिंग ले सकेगा। 

रीडिंग के लिए प्राइवेट एजेंसियों पर निर्भरता होगी खत्म
पावर कारपोरेशन फिलहाल मीटर रीडिंग के लिए साई, स्टर्लिंग सहित तीन कंपनियों की सेवाएं ले रहा है। आरएफ मीटर लगाने के बाद कारपोरेशन की इन कंपनियों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। हाल ही में इन कंपनियों की मीटर रीडिंग में करीब 29 लाख यूनिट की गड़बड़ी भी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन



पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुलावठी में आरएफ मीटर लगाए गए हैं। इसकी सफलता के बाद पूरे गाजियाबाद जोन में यह काम शुरू होगा। - एसके गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पावर कारपोरेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें