फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गंगा स्नान पर चालू होगी नई लिंक रोड

Sat, 15 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने वाली नई लिंक रोड का तोहफा अब दिवाली पर नहीं बल्कि गंगा स्नान (14 नवंबर) पर मिलेगा। शुरुआत में हल्के वाहन ही इस रोड पर चलेंगे। मेरठ तिराहे पर ग्रेड सेपरेटर बनने के बाद ही इस रोड पर भारी वाहन चलेंगे। वहीं, हिंडन ब्रिज के पास रेलवे अंडरपास को दिवाली पर चालू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जीडीए के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि लिंक रोड की एप्रोच रोड बनकर लगभग तैयार है। बीच में रेलवे के पुल पर कुछ काम बचा हुआ है। 15-20 दिनों के अंदर पुल का काम पूरा हो जाएगा। 14 नवंबर को छह लेन की यह रोड आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन ग्रेड सेपरेटर बनने के बाद ही इस रोड पर भारी वाहन को चलने की इजाजत दी जाएगी। भारी वाहन पुराने रूट से ही गुजरेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रेड सेपरेटर के लिए पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी मिलने की जल्द उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिंडन ब्रिज के पास रेलवे अंडरपास का काम अगले एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। जीटी रोड को अंडरपास से जोड़ने के लिए इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क के पास चार लेन की रोड बनाई जाएगी। अंडरपास के लिए वसुंधरा की तरफ कोई नई रोड का निर्माण फिलहाल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि जीडीए की तैयारी है कि दिवाली पर अंडरपास का तोहफा जनता को दिया जाए, अगर यह संभव नहीं हो पाया तो दिवाली के एक सप्ताह बाद निश्चित रूप से यह चालू कर दिया जाएगा।

जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि नई लिंक रोड जहां एनएच-24 से मिलेगी, उस जगह पर रोटरी सिस्टम का निर्माण शनिवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तिगड़ी मोड़ के पास रोटरी सिस्टम बन जाने से इसका सबसे अधिक लाभ दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि नई लिंक रोड के चालू होने तक रोटरी सिस्टम का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रोटरी का निर्माण बड़े स्तर नहीं किया जा रहा है क्योंकि एनएच-24 के चौड़ीकरण के बाद इस रोटरी का उपयोग ज्यादा नहीं रह जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ तिराहे पर यू टर्न बनाया जाएगा।

नई लिंक रोड से मेरठ तिराहे पर आने वाले ट्रैफिक को इस यू टर्न से मेरठ रोड पर भेजा जाएगा। नई लिंक रोड चालू होने से पहले यू टर्न का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यू टर्न से ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो पाएगा तो फिर तिराहे पर सिग्नल लगाए जाएंगे। यहां पर यातायात को लेकर जीडीए की बातचीत ट्रैफिक पुलिस से भी चल रही है।


जीडीए में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) पर शुक्रवार को अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक हुई। जीडीए केवित्त नियंत्रक टीआर यादव ने बताया कि बैठक में जीडीए के वित्तीय सलाहकार फर्म के विशेषज्ञों ने बताया कि अप्रैल से जीएसटी लागू होने के बाद जीडीए को विभिन्न मदों के भुगतान में क्या-क्या बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए नए सॉफ्टवेयर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जीएसटी को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें