फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एयरोसिटी के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना आज, इसी महीने शुरू होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। एयरोसिटी को धरातल पर उतारने के लिए जीडीए ने जमीन जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। योजना के लिए जमीन लेने संबंधी अधिसूचना बुधवार को जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद 15 दिन तक जमीन मालिकों से आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद इसी महीने जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने बताया कि एयरोसिटी के लिए मोरटी, अटौर और मेवला अगरी गांव की करीब 200 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। इसके लिए करीब 2812 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव को जीडीए बोर्ड पहले ही मंजूरी दे चुका है। उन्होंने बताया कि योजना के लिए लैंड पूलिंग सिस्टम के तहत भी जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरोसिटी के विकसित होने से आसपास के गांवों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत क्षेत्र में कॉमर्शियल हब विकसित किया जाएगा। इसके अलावा मोरटी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को भी एयरोसिटी के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इससे क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों और सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें