सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज वायरल होने पर रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने गाजियाबाद से लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर को नोटिस भेजा है। विधायक से तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, विधायक नंदकिशोर गुर्जर कुछ भड़काऊ संदेश देते दिख रहे हैं। इस बयान से आपसी तनाव पैदा हो सकता है। अगर विधायक निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो यह समझा जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है।
किसी धर्म के लिए नहीं बोला
विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उन्होंने किसी धर्म के लिए नहीं बोला है। यह उनका अपना मत है। वह चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे।