फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को मिला इतने लाख के जुर्माने का नोटिस, देखते ही उड़ गए होश, जानें

Thu, 28 Dec 2023 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मेरठ के मवाना के रहने वाले छात्र सद्दाम हुसैन को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर संभाग जोधपुर का 36.86 लाख रुपये जुर्माना का नोटिस मिला है। नोटिस देखकर सद्दाम के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बताया कि उसने लॉकडाउन के दौरान नौकरी के लिए राजनगर में शाबिर नाम के युवक को दस्तावेज दिए थे। सद्दाम का आरोप है कि शाबिर ने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर राजस्थान में फर्म खोल दी। 
विज्ञापन
सद्दाम को मिला नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे मेरठ के मवाना के रहने वाले छात्र सद्दाम हुसैन पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर संभाग जोधपुर का 36.86 लाख रुपये जुर्माना का नोटिस पहुंच गया। 23 पन्नों का नोटिस देखकर सद्दाम के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


सद्दाम ने नोटिस पढ़ा तो उन्हें पता चला कि उनके दस्तावेजों के आधार पर राजस्थान के बाड़मेर में मोमिन ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म संचालित है। जिसमें टैक्स चोरी करके स्क्रैप का कारोबार किया जा रहा है। कर विभाग ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए उनके नाम नोटिस जारी किया है। 

उनका कहना है कि उन्होंने पूरे भारत में कहीं भी अपने नाम से कोई फर्म आज तक पंजीकृत नहीं कराई है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान शाबिर नाम के युवक को नौकरी के लिए दस्तावेज दिए थे। उन्हें शक है कि उसी ने दस्तावेजों का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में शाबिर नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मार्च 2020 से जुलाई 2020 तक किया एक करोड़ से ज्यादा का फर्जी बिलों पर कारोबार
सद्दाम ने बताया कि 23 पन्नों के नोटिस में उन्हें पता चला कि मोमिन ट्रेडर्स नाम की फॉर्म में मार्च 2020 से जुलाई 2020 तक टैक्स चोरी करके करीब 1 करोड़ 1 लाख रुपए का फर्जी ब्लॉक पर कारोबार किया गया है देसी मामले में कर विभाग में 18,30,768 रुपये, 18,30,329 रुपये और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें