फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची फाइनल होने के साथ ही होगा नामांकन

Mon, 03 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के रद्द हुए चुनाव के बाद अब सोमवार को दोबारा से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पहले नामांकन शनिवार को होना था, मगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश त्यागी काकड़ा के चलते नामांकन प्रक्रिया को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन


राकेश त्यागी काकड़ा ने आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में कई फर्जी नाम भी शामिल हैं। कई ऐसे हैं जोकि गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य नहीं हैं, बल्कि किसी अन्य बार एसोसिएशन के मतदाता हैं। उनका कहना था कि ऐसे ही मतदाता चुनाव में विघभन डालते रहे हैं। पिछले दिनों चुनाव रद्द किए जाने का भी यही कारण रहा। एक प्रत्याशी फर्जी मतदाता की वोट डालते हुए पकड़ा गया था।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली ने बताया कि राकेश त्यागी काकड़ा और अन्य वकीलों को मतदाता सूची से फर्जी वकीलों के नाम चिन्हित करने को कहा गया था। अब इस चिन्हित सूची की जांच के बाद ही उसे प्रकाशित किया जाएगा। कैली का कहना था कि मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही सोमवार को नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें