फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नोएडा वंडर्स ने नौ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे संदीप सूरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ग्रीनफील्ड्स क्रिकेट अकादमी और नोएडा वंडर्स के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में नोएडा वंडर्स ने नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

नोएडा वंडर्स ने टॉस जीतकर ग्रीनफील्ड्स अकादमी को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। ग्रीनफील्ड्स अकादमी ने 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। सय्यद ने 38, देव दुबे ने 33 और प्रज्ञान ने 29 रन बनाए। विरोधी टीम से तरुण बिष्ट और विवेक धामी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा वंडर्स की टीम ने 19.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर ही 180 रन बना लिए। इन्नेश ने नाबाद 82 और अंकुर कौशिक ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। इन्नेश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें