फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद से जुड़े जासूसी मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट

विज्ञापन
कौशांबी में जासूसी के आरोप में पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
गाजियाबाद। देशभर में संवेदनशील क्षेत्रों की जासूसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 13 आरोपियों के खिलाफ लखनऊ स्थित विशेष एनआईए अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जांच में आरोपियों के आपराधिक साजिश और देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता व सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई है। मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एनआईए के मुताबिक, प्रवीण, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार, समीर उर्फ शूटर, दुर्गेश निषाद, नौशाद, गगन कुमार, विवेक, शिवराज, मीरा ठाकुर, शेन और इरम उर्फ महक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपियों ने प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध रूप से प्रवेश कर वहां की गतिविधियों तक पहुंच बनाई। साथ ही इन क्षेत्रों में कैमरे लगाए और वहां की तस्वीरें व वीडियो तैयार कर दुश्मन देश में मौजूद लोगों तक पहुंचाए। तस्वीरों और वीडियो के साथ संबंधित स्थानों की भौगोलिक जानकारी व जीपीएस निर्देशांक भी भेजे गए।
विज्ञापन

एनआईए के अनुसार, आरोपियों ने दुश्मन देश से जुड़े लोगों को भारतीय सिम कार्ड हासिल करने और उनका इस्तेमाल करने में भी मदद की। एजेंसी का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।

14 मार्च को सामने आया था मामला
मामला 14 मार्च 2026 को गाजियाबाद के कौशांबी थाने में दर्ज किया गया था। बाद में जांच की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने इसे अपने हाथ में ले लिया। मामले में पांच किशोरों के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट 18 मई 2026 को गाजियाबाद के किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पहले ही दाखिल की जा चुकी है। एनआईए ने बताया कि मामले में शेष आरोपियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें