फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 अब पीडब्ल्यूडी का नहीं रहा

Sun, 12 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एनएच-24 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब नेशनल हाईवे-24 पीडब्ल्यूडी का नहीं रहा। एनएच डिवीजन इसका रखरखाव भी नहीं करेगी। लंबे समय से इस हाईवे का मेंटेनेंस कर रहे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने चौड़ीकरण के लिए एनएच-24 को एनएचएआई को हैंडओवर कर दिया है।
विज्ञापन


अब चौड़ीकरण के बाद केंद्र सरकार तय करेगी कि इसका रखरखाव निजी कंपनियों के हाथों में होगा या फिर पीडब्ल्यूडी को सौंपा जाएगा।
अभी तक एनएच-24 की मेंटेनेंस का काम एनएचएआई ने संबंधित प्रदेश के पीडब्ल्यूडी को दे रखा था।

सालाना मेंटेनेंस और पुनर्निर्माण का काम भी पीडब्ल्यूडी कराती थी। गाजियाबाद में यह जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की एनएच डिवीजन करती है। अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए निजामुद्दीन से डासना तक एनएच-24 का चौड़ीकरण किया जाना है। केंद्र सरकार की ओर से इसके टेंडर जारी हो चुके हैं, जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू होने वाला है।

ऐसे में इसके रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही एनएच डिवीजन पर इसका दायित्व नहीं रहा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि एनएचएआई को यह हाईवे हैंडओवर कर दिया गया है। विभाग की ओर से एनएचएआई को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अब हाईवे चौड़ीकरण के बाद अगर एनएचएआई चाहेगा तो वह दोबारा इस राजमार्ग को उन्हें हैंडओवर कर सकता है। हालांकि संभावना यह भी जताई जा रही है कि चौड़ीकरण के बाद इस पर टोल ब्रिज बनाकर रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनी को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें