फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिली कार: नवविवाहिता को ससुराल वाले करते परेशान, पंखे से लटकी खुशबू; चार साल पहले बनी थी दुल्हन

Fri, 09 Jan 2026 07:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

मसूरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक नवविवाहिता खुशबू ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से लटका पाया। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका खुशबू और परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रांर्तगत आकाश नगर में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को नवविवाहिता खुशबू का शव फंदे से लटका मिला। वहीं सूचना मिलने पर खुशबू के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


मृतका के पिता ने थाने में दी तहरीर
पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया और शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा। मामले में खुशबू के पिता सतेन्द्र कुमार निवासी चूना भट्टी मोदीनगर ने मसूरी थाने में उसके ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि सुसरालीजन खुशबू को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और दहेज में कार की मांग कर रहे थे। 

Trending Videos

पिता का आरोप- दहेज में मांगी थी कार
शिकायत में मोदीनगर के भूपेंद्रपुरी निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र मंगलसैन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू की शादी 4 जुलाई 2025 को मेरठ रोड कृष्णानगर निवासी मयंक पुत्र रामौतार से की थी। हाल में मयंक मसूरी के आकाश नगर में रहता है। आरोप है कि शादी के बाद से पति मयंक, सास सीमा, जेठ व्यंक, जेठानी आसी, नन्द सेंकी और ननदोई अंकित दहेज में कार की मांग कर रहे थे।

'बेटी से छोटी-छोटी बात पर करते मारपीट'
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ये उनकी बेटी के साथ मौका पाकर जरा-जरासी बात पर मारपीट और गाली-गलौज करते थे। ऐसे में उन्होंने बेटी के ससुरालियों को कुछ नकद रुपये भी दिए थे। आरोप है कि 5 जनवरी को उनकी बेटी ने फोन करके बताया था कि उसके सुसरालीजन कार की मांग को लेकर परेशान कर रहे हैं, मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार 9 जनवरी को इनके उत्पीड़न से परेशान होकर उसने जान दे दी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9 जनवरी की सुबह उन्हें ससुरालियों ने कॉल करके सूचना दी कि खुशबू की तबीयत खराब है, वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो खुशबू मृत अवस्था में मिली। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें