फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपहरण के बाद मासूम का कत्ल... पड़ोसियों ने इसलिए की कृष्णा की हत्या; फिर लाश ढूंढवाने का किया नाटक

Sun, 23 Feb 2025 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

यूपी के हापुड़ जिले में पड़ोसियों ने मासूम कृष्णा की अपहरण के बाद हत्या कर दिया। आठ साल का बच्चा शुक्रवार को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
hapur murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला सेगेवाला में बच्चों के विवाद के बाद पड़ोसियों ने ही घर के बाहर खेल रहे आठ साल के मासूम कृष्णा का अपहरण कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


अपहरण के 24 घंटे बाद शनिवार की रात बच्चे का शव पड़ोसियों क छत पर बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का गमगीन माहौल में जलप्रवाह कर दिया गया है। वहीं, बच्चे के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

मोहल्ले और आरोपियों के घर पर पुलिस बल तैनात है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला निवासी राजाराम पत्नी के साथ अपनी ससुराल में रहकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 
विज्ञापन


राजाराम का आठ साल का बेटा कृष्णा नगर के स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता था। कृष्णा शुक्रवार को संदिग्ध दशा में घर के बाहर से लापता हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम बच्चे का शव घर के निकट ही पड़ोसी की छत से बरामद कर लिया। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

 

मृतक के पिता राजाराम ने पड़ोसी दीपक, उसकी पत्नी रीना और छोटे भाई सोनू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि विवाद में कृष्णा ने पड़ोसियों के बच्चों की पिटाई की दी थी। इससे आरोपी गुस्से में थे और इसी गुस्से में उन्होंने बेटे की हत्या कर दी।
 
 

तलाश कराने में भी साथ घूम रहे थे आरोपी
बच्चे के लापता होने के बाद से दीपक और सोनू राजाराम और मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश में जुटे होने का दिखावा कर रहे थे। वहीं, रीना भी कृष्णा के घर पर उसकी मां और परिजनों को ढांढस बंधा रही थी। 

मृतक को किया गया जल प्रवाह
पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव रविवार की सुबह गढ़ पहुंचा। बच्चे का शव मोहल्ले में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया है। 

 
विज्ञापन

अपहरण और हत्या में तरमीम हुआ मुकदमा
बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शव मिलने के बाद मुकदमा अपहरण और हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। दीपक, सोनू और रीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले और आरोपियों के घर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जल्द ही हत्या के कारण को स्पष्ट कर दिया जाएगा।-स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें