फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ साल की बच्ची को ले गया पड़ोसी, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की पप्पू कॉलोनी में घर के पास से बड़ी बहन के सामने आठ साल की बच्ची को ले जाने के मामले में पड़ोसी पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित मां ने बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे जल्द तलाश करने की मांग की है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पप्पू कॉलोनी निवासी पीड़िता और उनके पति दोनों कबाड़ी का काम करते हैं। पीड़िता के पति की दो शादियां हुई हैं, जिसमें पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं और उनमें तीन बेटियां है। वह पप्पू कॉलोनी में तीनों बेटियों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी पास की दुकान से सामान लेने गई थी। उसी दौरान पड़ोसी आजाद उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। पीड़िता का आोप है कि वह पहले भी एक-दो बार बच्ची को अपने साथ ले गया था, लेकिन इस बार वापस नहीं आया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बच्ची की तलाश में दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें