गाजियाबाद। करोड़ों रुपये के चर्चित बाइक बोट घोटाले में वासिक आजाद और सारिक आजाद की डिस्चार्ज अर्जी ईडी कोर्ट ने स्वीकार कर दोनों का नाम केस से बाहर कर दिया। दोनों ने अदालत में डिस्चार्ज अर्जी दाखिल की थी। जिस पर अदालत में 26 नवंबर को सुनवाई हुई थी। तर्कों को सुनने और उपलब्ध दस्तावेजों को देखने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों का नाम केस से बाहर कर दिया।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार इस बहुचर्चित घोटाले में कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनमें ग्यारह कंपनियां भी शामिल हैं। ईडी ने अपनी जांच में दिनेश गुर्जर, वासिक आजाद सारिक आजाद, संजय भाटी, मीना आनंद, नरेंद्र सिसोदिया और अनिल शाह को मुख्य आरोपी बनाया था। ब्यूरो