फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बनेगा 1857 की क्रांति का लाइव म्यूजियम

Sat, 03 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
संग्रहालय - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंग्रेजों के जमाने का पुराना रेलवे स्टेशन अब 1857 की क्रांति का लाइव म्यूजियम बनेगा। स्टेशन की ऊंची-ऊंची दीवारों के 66 आर्च (मेहराब), एक वेटिंग हॉल और दो एंट्री पर मंगल पांडेय, झांसी की रानी समेत क्रांति के हीरो और युद्द के सीन का चित्रण किया जाएगा। क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं का वर्णन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह म्यूजियम सीएस दिशा फाउंडेशन और रेलवे दोनों मिलकर बनाएंगे। इस पर काम शुरू कर दिया गया है।सीएस दिशा फाउंडेशन ने इस प्लानिंग पर करीब डेढ़ साल पहले भी काम शुरू किया था, लेकिन चूना मिट्टी से बनी स्टेशन की पुरानी दीवारों पर पेंटिंग्स नहीं टिक सकी।

फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदिता त्यागी ने बताया कि अब रेलवे और उनकी संस्था के बीच एमओयू साइन हुआ है। रेलवे अधिकारी पुरानी दीवारों को सीमेंट से रिपेयर कराकर पेंटिंग के माकूल बनाएंगे और संस्था इन पर क्रांतिकारियों के चित्र और युद्ध चित्र बनाकर म्यूजियम को तैयार करेंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का फेस प्वाइंट यानी पहला जिला है। यूपी के पहले जिले का रेलवे स्टेशन बेहतर होगा तो यह अपनी अलग छाप छोड़ेगा, साथ ही युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों के बलिदान उनके इतिहास से भी रू-ब-रू कराएगा।  10 मई 2017 यानी पहली क्रांति के 160 साल पूरे होने तक इस म्यूजियम को तैयार कर लोकार्पण कर दिया जाएगा।

पेंटिंग्स बनाने वाले स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र दिए
रेलवे स्टेशन पर पेंटिंग्स बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशन की अंदरूनी दीवारों पर क्रांतिकारियों के चित्र तो बाहरी दीवारों पर यूएन एजेंडा के सफाई, वूमेन एंपावरमेंट, शिक्षा, एनर्जी, पर्यावरण समेत 17 एजेंडा से संबंधित चित्र बनाए जाएंगे। इसमें इंदिरापुरम स्कूल की वैशाली और इंदिरापुरम ब्रांच, गुरुकुल स्कूल, हेरिटेज एकेडमी,

परिवर्तन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दीवारों पर चित्रण किया। इनमें अवि शर्मा, वेदांशी, हिमांशु चौधरी, अनान्य चौधरी, शेखर भारद्वाज, अनुष्का गोयल, काजल चौधरी, पल्लवी, मणि रस्तोगी, कनिष्का शर्मा, गुंजन, स्नेह गोयल, पल्लवी ने सबसे बेहतर चित्र बनाए। रेलवे के असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर महेश यादव ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें