शव को ट्रक के केबिन में रखकर लोड कराया माल
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद राजेश ने उसका शव ट्रक के केबिन में रखकर कंबल से ढक दिया। इसके बाद वह फैक्टरी में माल लोड कराने लगा। आठ अप्रैल की तड़के करीब साढ़े चार बजे वह दादरी से माल लेकर झज्जर के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाने लगा। रास्ते में उसने दादरी क्षेत्र में ही एक्सप्रेसवे के किनारे उसका शव फेंक दिया। आठ अप्रैल को दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मनोज के पिता रामखिलाड़ी से संपर्क कर मनोज का फोटो दिखाकर शिनाख्त कराई गई।
छह साल पहले राजेश का हो चुका है तलाक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजेश शादीशुदा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी से ससुराल में रहने को लेकर विवाद हो गया तो छह साल पहले उनका तलाक हो गया। तब से वह अकेला ही रहता है। राधा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2019 में मनोज के साथ हुई थी।