मसूरी क्षेत्रांतर्गत डासना जिला कारागार में निरुद्ध बंदी जय कुमार गुप्ता 37 पुत्र अरुण कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर-39, संजय नगर बापूधाम जो, 18 दिसंबर 2025 से थाना नंदग्राम गाजियाबाद से मकान मालकिन की हत्या के मामले में निरुद्ध थे। बुधवार तड़के साढ़े 3 बजे इन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर सुबह पांच बजे एमएमजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई।
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जयकुमार गुप्ता व इनकी पत्नी आकृति जिला कारागार में 18 दिसंबर 2025 को नंदग्राम गाजियाबाद से मकान मालकिन दीपशिखा की हत्या के आरोप में निरुद्ध थे, इनकी किडनी खराब थी, जिनका इलाज एमएमजी व जीटीबी अस्पताल में चल रहा था।
मंगलवार को इन्हें डायलिसिस के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया था, जहां से उन्हें जीटीबी रेफर कर दिया था, मगर फिर दोबारा उन्हें वापस एमएमजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां बुधवार तड़के उनकी तबियत बिगड़ गई और सुबह पांच बजे इनकी मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने जयकुमार के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है।