फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बिजलीघरों को जमीन देगा नगर निगम

Tue, 30 May 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टीएचए में बिजली किल्लत दूर होगी। नगर निगम शहर में पांच विद्युत सब-स्टेशन बनाने के लिए जमीन देने पर राजी हो गया है। मंगलवार को पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ने महापौर से मीटिंग की। महापौर ने उन्हें सब-स्टेशनों के लिए जल्द ही जमीन देने पर सहमति दे दी है।

प्रत्येक सब-स्टेशन के लिए दो हजार वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी।दरअसल, 15 जून तक इंदिरापुरम में निर्माणाधीन 400 केवी सब-स्टेशन चालू हो जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुधर जाएगी, लेकिन वितरण के लिए पावर कारपोरेशन को 33 केवी के सब-स्टेशन बनाने होंगे।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने नगर निगम से चंद्रनगर, कौशांबी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, पसौंडा और आरआई एस्टेट में जगह मांगी है। इन स्थानों पर पावर कारपोरेशन को केंद्र सरकार की आईपीडीएस योजना में विद्युत सब-स्टेशन बनाने हैं।

पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने जमीन को लेकर मंगलवार को महापौर अशु वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इन सब-स्टेशनों के लिए तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। जमीन पावर कारपोरेशन को हस्तांतरित होते ही सब-स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


करीब छह माह में सब-स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे।

नगर निगम बोर्ड से विद्युत सब-स्टेशनों के लिए जमीन देने के प्रस्तावों पर स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही पावर कारपोरेशन की डिमांड के मुताबिक जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल सके। - अशु वर्मा, महापौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें