फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 1.13 करोड़ से नगर निगम शिफ्ट करेगा बिजली की लाइनें, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर स्थित तिगरी गोलचक्कर और उसके आसपास का क्षेत्र जल्द ही नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। नोएडा की ओर से गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए यह शहर का एक प्रमुख और सुंदर एंट्रेंस गेट बनेगा। क्षेत्र के सुंदरीकरण में बाधा बन रहीं बिजली की लाइनों को नगर निगम अब अपने खर्च पर शिफ्ट कराने जा रहा है। इसके लिए अवस्थापना विकास निधि से 1.13 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए एक महीने की समय-सीमा तय की गई है। 1.13 करोड़ रुपये के इस बजट में लाइन शिफ्टिंग के काम के साथ-साथ अन्य संबंधित कार्य और विद्युत निगम को दिया जाने वाला सुपरविजन चार्ज भी शामिल है। तिगरी गोलचक्कर से एनएच-9 तक करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से समग्र विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें सड़क, नाला, डिवाइडर निर्माण और ग्रीन बेल्ट विकसित करने का काम शामिल है। नाले और सड़क का अधिकांश काम पहले ही पूरा किया जा चुका है, जबकि गोलचक्कर पर प्रतिमा लगाने और अन्य सजावटी कार्य प्रगति पर हैं। बिजली के खंभे और लाइनें सड़क के बीच में आने से काम की रफ्तार धीमी पड़ रही थी और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। लाइन शिफ्ट होने के बाद सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिससे क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही बचे हुए सुंदरीकरण कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें