फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में नाची घोड़ी

Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम का नजारा बुधवार को कुछ अलग दिखाई दिया। कर्मचारियों को घोड़ा चुनाव चिन्ह मिला तो उन्होंने निगम में वोटरों को लुभाने के लिए चार घोड़ियों का डांस कराया।
विज्ञापन


ढोल की थाप पर घोड़ियां नाचीं तो कर्मचारियों ने न सिर्फ उनके इस करतब की सराहना की, बल्कि उनके ऊपर 10-10 के नोट भी उड़ाए। करीब एक डेढ़ घंटे तक घोड़ियों के बीच डांस का ‘कंापिटीशन’ चला।

निगम कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में प्रत्याशी हरेंद्र नागर को चुनाव चिन्ह घोड़ा मिला है। पूर्व कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष नैन सिंह के पैनल को चुनाव चिन्ह शेर और प्रदीप कुमार के पैनल को कार चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन


ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए हरेंद्र नागर के पैनल ने बुधवार को निगम में घोड़ियों का डांस कराया। इन्हें गौतमबुद्धनगर से बुलाया गया था। चार घोड़ियों ने ढोल की थाप पर ऐसे ठुमके लगाए, जैसे वह गाने की धुन को बखूबी पहचानती हो।

बेजुबान जानवर को ठुमके लगाते देख कर्मचारियों ने भी जमकर नोट उड़ाए। बता दें कि नगर निगम कर्मचारी यूनियन चुनाव में 28 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव मैदान में तीन पैनल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें