निगम कार्यालय में बन रहे सदन कक्ष का निरीक्षण करते नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक व मौजूद अन
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में आग लगने के बाद खराब हो चुके सदन कक्ष को दोबारा से तैयार कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मिलकर सदन कक्ष का निरीक्षण कर कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सदन की बैठक के लिए सदन कक्ष का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसमें सभी पार्षदों के बैठने की व्यवस्था के साथ, लाइटिंग की सुविधा, साउंड में माइक की सुविधा, इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा प्रेजेंटेशन के लिए एलईडी वॉल बनाने के लिए भी कार्य चल रहा है। सदन कक्ष में कैमरा इंस्टॉलेशन कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश मौके पर मौजूद रहे।