अपनी पुत्रवधू हिमांशी कश्यप के दहेज हत्या के आरोप में डासना जेल में बंद राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की जुडिशियल कस्टडी अब 13 जून तक बढ़ा दी गई है। डासना जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग पर हुई सांसद की पेशी के बाद कोर्ट ने कस्टडी बढ़ा दी।
बता दें कि सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी कश्यप की लाश 6 अप्रैल को बाथरूम से बरामद हुई थी। हिमांशी के सिर में गोली लगी थी। इस मामले में हिमांशी के परिजनों ने सांसद फैमिली पर 25 लाख रुपये और फॉरच्यूनर गाड़ी मांगने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
7 अप्रैल को पुलिस ने हिमांशी के पति डा. सागर, सांसद नरेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी देवेंद्री कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से सभी आरोपी जेल में हैं।