फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चलती कार बनी आग का गोला, लोग सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। सड़क पर दौड़ रही कार अचानक आग के गोले में बदल गई । मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकलने में उनकी मदद की। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया गया कि राज मोहम्मद निवासी ककोड़, सादिक खान निवासी भदौरा कमलपुर थाना ककोड़, जावेद निवासी बिरौंडी ताजपुर थाना चोला रविवार की रात कार से किसी काम के लिए जा रहे थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह सुनपेड़ा पुल के पास पहुंचे कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में बदल गई। कार सवारों बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सवारों ने बताया कि कार में स्पार्किंग और धुआं उठता देख सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान कार में आग लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्पार्किंग से आग लगी है। कार सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें