फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच ट्यूबवेलों से मोटर चोरी, थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के भदौला गांव में बुधवार रात चोरों ने किसानों के पांच ट्यूबवेलों से मोटर और स्टार्टर चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही किसानों में रोष फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने भोजपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। गांव निवासी अनुराग कुमार, पवन, नारायण और भरत समेत पांच किसानों के ट्यूबवेलों को चोरों ने निशाना बनाया। रात में बदमाश मोटर और स्टार्टर चोरी कर ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचने के बाद किसानों को घटना का पता चला। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज किसानों ने भोजपुर थाने पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत और खेती दोनों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले में जांच कर आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया, इसके बाद किसान शांत हुए। पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें