खुर्जा। एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास शुक्रवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से किसान के गांव अरनिया खुर्द में मातम पसरा हुआ है।
अरनिया खुर्द गांव निवासी सीमा देवी ने बताया कि उनके पति राकेश चौहान (50) किसी काम से खुर्जा गए थे। जहां से रात करीब नौ बजे वापस गांव की ओर आ रहे थे। जब वह ऊंचागांव और घटाल गांव के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।