फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Double Murder: मां और बेटे को गला काटकर उतारा मौत के घाट, घर से नकदी और जेवरात गायब

Wed, 08 May 2024 09:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। लोनी के गुलाब वाटिका कॉलोनी की गली नंबर 10 में मां और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
Ghaziabad Double Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कॉलोनी में बुधवार सुबह घर में मां यशोदा देवी (65) और बेटे बिजेंद्र (35) का शव कमरे में बैड के ऊपर मिला है। दोनों खून से लथपथ मिले हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे कमरे की अलमारी से नकदी और जेवरात गायब है। मकान की दूसरी मंजिल पर यह घटना हुई है। तीसरी मंजिल पर परिवार सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण परिवार के साथ रहती थी। यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंदर का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है।

बुधवार सुबह यशोदा और उसके बेटे बिजेंदर का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला। दोनों लहूलूहान पड़े थे। धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोप लगाया है कि हत्यारे नीचे घर से घुसे और यशोदा और विजेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें