फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरी बहन और भांजे को मार डाला...' मां-बेटे की संदिग्ध मौत पर भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 13 Jun 2024 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में मां और चार वर्षीय पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हापुड़ में मां-बेटे की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मां-बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों पर मृतक महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली इलाके के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर सात में मां फोजिया (27) और उजैफ (4) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

जिला बुलंदशहर थाना जहांगीराबाद के मोहल्ला बंशीधर निवासी फैजान ने बताया कि उसने अपनी बहन फोजिया की शादी छह वर्ष पहले मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर सात निवासी शाहनवाज के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे थे। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत उसने जिला बुलंदशहर में भी की थी। परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में फैसला हुआ था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को ले आए थे। 
विज्ञापन

बुधवार की देर रात करीब 12 बजे उसकी बहन और भांजे उजैफ को जहर देकर मारने की सूचना उसे मिली। इस पर वह अपने परिजनों के साथ मोहल्ला मजीदपुरा पहुंचा। इससे पहले ही पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। अब उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें