फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में महिला को अकेला पाकर की छेड़छाड़, लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में दो लोगों ने घर में घुसकर महिला को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर काॅलोनी के लोगों ने इक्ट्ठा होकर दोनों को दबोच लिया। दोनों की मौके पर पिटाई की। उसके बाद परिजन और पुलिस को सूचना देकर दोनों को कोतवाली में ले गए। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 सितंबर की दोपहर एक बजे वह नमाज पढ़ने गए थे। उनका बेटा भी किसी काम से बाहर गया था। पुत्रवधू घर पर अकेली थी। तभी शकील और जमील नाम के दो युवकों ने दरवाजा खुला देखा और दोनों अंदर घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने पुत्रवधू से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
उसने दोनों की गलत हरकतों का विरोध करते हुए शोर मचा दिया, जिस पर दोनों पकड़े जाने के डर से भागने लगे। लोगों ने दिन में महिला की चीख सुनकर दोनों आरोपियों को कुछ देर में ही पकड़ लिया। उसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद परिजन भी घर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत डायल-112 पर पुलिस को दी। लोगों की मदद से उन्होंने आरोपियों को साहिबाबाद कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें