फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक : अजीत पाल त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत विधायक अजीत पाल त्यागी ने बुधवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, अटल पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें