एमएमजी के अल्ट्रासाउंड कक्ष में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार सुबह दस बजे अल्ट्रासाउंड कक्ष की फाल्स सीलिंग गिर गई। शुक्र रहा कि किसी को चोट नहीं लगी। हालांकि कुछ देर के लिए अल्ट्रासाउंड का काम जरूर प्रभावित हुआ।
सोमवार को एमएमजी के अल्ट्रासाउंड कक्ष की फाल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के पांच मिनट पहले ही एक मरीज और डॉक्टर कक्ष से निकले थे। कमरे में दो ट्रेनी चिकित्सक और स्टाफ मौजूद थे।
जैसे ही फाल्स सीलिंग के कुछ टुकड़े गिरने लगे तभी वह बाहर भागे। बाद में दूसरे कक्ष में मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। सीएमएस डॉ.जेके त्यागी ने बताया कि सीलिंग की रिपेयरिंग 2012 में ही कराई गई थी, पुरानी भी नहीं थी। जिस कंपनी ने काम किया है उससे बात की जाएगी और दोबारा रिपेयरिंग कराई जाएगी।