फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा बोले: ब्राह्मण सभी को साथ लेकर चलता है, राजनैतिक दलों ने अलग करने का षडयंत्र किया

Mon, 26 Jul 2021 09:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 18 से 25 प्रतिशत हैं। देश के सभी ब्राह्मण एक हैं। ब्राह्मण सभी वर्ग को साथ लेकर चलता है। कई जिलों में तो ब्राह्मण की संख्या बहुत ही ज्यादा है। 
विज्ञापन
एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजियाबाद के अर्थला के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की तरफ से ब्राह्मण त्यागी भूमिहार महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


एके शर्मा ने कहा इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण और द्विज की रक्षा करने स्वयं ईश्वर अवतरित हो जाते हैं।  रामचरित मानस की चौपाई का दृष्टांत भी उन्होंने बताया-'गो, द्विज, धेनु, देव हितकारी, कृपा सिंधु मानस तनु धारी'। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 18 से 25 प्रतिशत हैं। देश के सभी ब्राह्मण एक हैं। ब्राह्मण सभी वर्ग को साथ लेकर चलता है। कई जिलों में तो ब्राह्मण की संख्या बहुत ही ज्यादा है। 
विज्ञापन


वहां पर 27 से 28 प्रतिशत ब्राह्मण हैं। ब्राह्मण की मान्यता सबको साथ सबका विकास के मूल भावना को लेकर चलना है। राजनेताओं और राजनैतिक दलों ने ब्राह्मण को एक दूसरे से अलग करने का षडयंत्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें